चेन्नई 07 जुलाई 2023 - तमिलनाडु में DIG ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 2009 बैच के IPS का नाम विजय कुमार था और कोयंबटूर रेंज के डीआईजी के पद पर पदस्थ थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में विजय कुमार ने कोयंबटूर रेंज के नए पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले उनकी आखिरी पोस्टिंग चेन्नई थी। यहां पर उन्होंने पुलिस उपायुक्त के रूप में काम किया है। विजय कुमार ने कांचीपुरम , कुड्डालोर , नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके थे।

बताया जा रहा है कि, आज सुबह (शुक्रवार) को टहलने निकले और फिर साढ़े 06 से 07 बजे के बीच अपने कैंप लौट आये थे। इस दौरान उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी से अपनी पिस्टल मांगी और कार्यालय से बाहर आ गए। इसके बाद पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। DIG खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। उनकी मौत हो चुकी थी।