जांजगीर चांपा 01 जनवरी 2022 - कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के हितग्राहियों को 03 जनवरी से कोविड के टीके लगाए जाएंगे। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने किशोर किशोरियों के टीकाकरण के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिविर का आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।  

शिविर में 18 साल से अधिक आयु के हितग्राही भी प्रथम और द्वितीय खुराक का टीकाकरण करवा सकेंगे। 

कलेक्टर ने 03 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार के के निर्देश संबंधित अधिकारियों को  दिये है। जांजगीर-चांपा जिले में लगभग 1,04,165 किशोर-किशोरियों को कोविड से सुरक्षा के टीके लगाए जाएंगे। किशोर-किशोरियों के लिए केवल को-वैक्सीन टीके का ही विकल्प रहेगा।