बिलासपुर 30 जनवरी 2022 - कोटा क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर पुलिस व आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है. भारी मात्रा में आरोपियों से शराब व लहान जब्त किया गया है. नदी किनारे चल रहे सभी अवैध भट्ठियों को नष्ट भी किया गया है. 4 आरोपियों से 71 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्ती की कार्रवाई की गई है।

- गिरफ्तार आरोपी-

01 - जागेश्वर धनवार पिता बिसाहू राम उम्र 28 साल चांदापारा थाना कोटा से जप्ती 30 लीटर कच्ची महुआ शराब 

02 - चंदर सिंह पिता इतवारी सिंह धनुहार उम्र 24 साल साकिन चान्दापारा से जप्ती 20 लीटर कच्ची महुआ शराब 

03 - इतवार सिंह पिता विसाहू सिंह धनवार उम्र 60 साल साकिन चांदापारा से जप्ती 03 लीटर कच्ची महुआ शराब 

04 - सुखराम सांवरा पिता बरातू राम उम्र 50 साल साकिन लमकेना थाना कोटा से जप्ती 18 लीटर कच्ची महुआ शराब