जांजगीर चाम्पा 25 फरवरी  2022 -  जिले के प्रभारी सचिव एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने जांजगीर जिले का प्रशासनिक कामकाज में प्रदेश में अव्वल स्थान आने पर जिला प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जांजगीर एक बड़ा जिला है। 
सभी विभागीय अधिकारी गुणवत्ता के साथ अपने कार्यों की गति और  बढ़ाते हुए  समय सीमा में लक्ष्य हासिल करें और जिले का नाम रौशन करें।