फिरोजाबाद 29 नवम्बर 2023 - फिरोजाबाद के एका में जेठ के लड़के की बारात जाने से पहले चाची ने भतीजे को थाने पहुंचा दिया। उसका आरोप है कि पहले उसके साथ संबंध बनाए फिर उससे मंदिर में शादी कर दो वर्ष से उसके साथ रह रहा था। दूल्हे के जेल जाने के बाद सब उसके छूटने का इंतजार करते रहे। अब शादी की जाए या नहीं इसके जवाब के लिए पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुईं है।
मामला एका थाना क्षेत्र के गांव नगला पसी का है। पिंकी पुत्री नंदलाल थाना बिछवा जिला मैनपुरी की शादी सितंबर 2021 में थाना एका के गांव नगला पसी निवासी विशेष पुत्र बांकेलाल से हुई थी। विशेष के भतीजे ओमवीर ने सितंबर 2021 में अपनी चाची पिंकी से मंदिर में शादी कर ली वह उसके साथ फरीदाबाद रहने लगा। इधर ओमवीर के घर वालों ने ओमवीर की शादी जिला एटा में तय कर दी।
जहां मंगलवार को बारात थाना धूमरी के बिछंद गांव में जानी थी। किसी तरह से पिंकी को पता लग गया और वह पुलिस लेकर ओमवीर के घर पहुंच गई। जहां से पुलिस दूल्हे को हिरासत में ले लिया। करीब दो-तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पिंकी का आरोप है कि घर जाने पर ओमवीर के घर वालों ने उसके साथ मारपीट की। उसने पुलिस का सहारा लिया।











