जांजगीर चाम्पा 28 फरवरी 2022 -  विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 01 और 02 मार्च को जिले के भ्रमण पर रहेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 01 मार्च को शाम 04 बजे अमृतधारा से  प्रस्थान कर  4.45 बजे सक्ती विकास खंड के ग्राम तुर्रीधाम पहुंचेंगे वे यहां मंदिर दर्शन और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

डॉ महंत शाम 06 बजे तुर्रीधाम से प्रस्थान कर 06.30 बजे विकास खंड बम्हनीडीह के ग्राम झरना आएंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि 08 बजे झरना से  प्रस्थान कर रात्रि 09 बजे सारागांव  पहुंचेंगे डॉ महंत रात्रि विश्राम सारागांव  में करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 02 मार्च को सुबह 11 बजे सारागांव से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।