खंडवा 23 अक्टूबर 2023 - मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय होने से चुनावी मुकाबला कई सीटों पर दिलचस्प रहेगा। प्रत्याशी मतदाताओं के समक्ष शक्ति प्रदर्शन से पूर्व भगवान के द्वार पर पहुंच कर भक्ति प्रदर्शन कर आशीर्वाद ले रहे है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के प्रत्याशी भक्ति में लीन दिख रहे हैं। अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य मंदिरों में प्रत्याशी भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है।

मांधाता विधानसभा के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने ज्योतिर्लिंग मंदिर ओंकारेश्वर - ममलेश्वर मंदिर पंहुच कर भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। चुनाव में नेताओं का भगवान पर विश्वास बढ़ गया है। भगवान इस बार 2023 के सियासत मे किसको अपना आशीर्वाद देते हैं यह 03 दिसंबर को स्पष्ट होगा।