जांजगीर चांपा 27 अगस्त 2021 - युवा कैरियर निर्माएा योजना के तहत संघ/ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थिति निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति  तथा पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में 19 सितंबर को सायं 04 बजे तक आमंत्रित किया गया है। 
     
विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in  पर अपलोड किया गया है,जिसका  अवलोकन कर सकते हैं। इस परीक्षा की समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं।