रायपुर 07 अप्रैल 2021 -  छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रफ़्तार तेज हो गई है अब इसकी जद में प्रदेश के परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी आ गए है। वे कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर मंत्री अकबर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। हालांकि उनमें किसी प्रकार का कोई भी लक्षण नहीं है।

TrueNat टेस्ट आया कोरोना पॉजिटिव

बताया जा रहा है कि मंत्री अकबर ने TrueNat टेस्ट कराया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इसके बाद मंत्री अकबर ने सवाधानी बरते हुए RTPCR टेस्ट कराया है। जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 

मंत्री अकबर डॉक्टरों की सलाह के अनुसार होम आइसोलेशन पर है।