जांजगीर चाम्पा 11 जून 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया ने दिनांक 02 जनवरी 2021 को थाना शिवरीनारायण उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की नीरज साहू  उम्र 21 वर्ष निवासी तुस्मा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता था शादी के लिए बोलने पर आरोपी प्रार्थीया को छोड़कर भाग गया है।

प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण मे अपराध क्रमांक 08/21 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण महिला अपराध  से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी नीरज साहू के  सब्जी मंडी के पास होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल शिवरीनारायण पुलिस द्वारा सब्जी मंडी के पास घेराबन्दी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया 

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त कृत्य को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी नीरज साहू  उम्र 21 वर्ष निवासी तुस्मा को दिनांक आज 11 जून 2022 को गिरफ्तार कर  न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया  गया है।
              
आरोपी को गिरफ़्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत , सहायक उप निरीक्षक विजय कैवर्त ,रामेश्वर यादव , आरक्षक दीपक जायसवाल , प्रवीण साहू एवं थाना शिवरीनारायाण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।