रायपुर 03 फरवरी 2022 - छत्तीसगढ़ की अपनी ऐतिहासिक एक दिवसीय यात्रा के दौरान सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मौजूद मंत्री गणों से विदाई ली और माना विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने बस्तरिया कॉफी , चाक से दिए बनाने , चरखा चलाने और छत्तीसगढ़िया खाने की तारीफ करते हुए कहा की आज का छत्तीसगढ़ दौरा उन्हें हमेशा याद रहेगा।
बता दें कि आज राहुल गांधी ने रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' और 'राजीव युवा मितान क्लब योजना' का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले 'सेवाग्राम' तथा 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









