गोरखपुर 22 अक्टूबर 2023 - तिवारीपुर के तकिया के रहने वाले बृजेश कुमार यादव पर गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने चौथी बार दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। बृजेश पर दर्ज पिछले तीन मुकदमों में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। बृजेश ने पुलिस अधीक्षक नगर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए है।
बृजेश यादव ने बताया की सुराती देवी नाम की एक अज्ञात महिला ने उस पर जनपद बस्ती और गोरखपुर में अब तक चार बार दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है।
वर्ष 2021 में उसके मकान में किराए पर रहने वाले हरिश गुप्ता नाम का एक व्यक्ति जो पुलिस विभाग में कार्यरत था उसने बृजेश के परिवार की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके आरोप में हरिश गुप्ता को जेल हुई और नौकरी से बर्खास्त हो गया। जिसके बाद हरिश गुप्ता की पत्नी दीपिका गुप्ता ने साजिशन फरेंदा में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जिसमे उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है।
आरोप है की हरिश गुप्ता उसकी पत्नी दीपिका और साढू विनोद अग्रहरी ने सुराति देवी से मिलकर उस पर बार बार मुकदमा दर्ज करवा रहे है। साथ ही हरिश गुप्ता के मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे है। बताया की सुराती देवी का एक पूरा गिरोह है जो महिलाओं और अपनी लड़कियों को पीड़िता बताकर लोगो पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करवाती है और धन उगाही करती है।











