बाराबंकी 23 अक्टूबर 2026 - उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से करवाचौथ त्यौहार से ठीक पहले रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यँहा पांच बच्चों की मां और तीन बच्चो के बाप को एक दूसरे के साथ प्यार हो गए. हैरानी की बात यह है कि दोनों अपने अपने परिवारों को छोड़कर एक साथ फरार हो गए। मामला बाराबंकी के नवाब गंज तहसील के कोतवाली नगर और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

तीन बच्चों के पिता की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के जीतनगर के रहने वाले अंकित गुप्ता (35 साल) के रूप में हुई है और पांच बच्चों के मां की पहचान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली नीलम कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक़, अंकित गुप्ता सेल्समैन का काम करता है. वह बाइक से दुकानों पर सामान पहुँचता है. उसकी शादी 15 साल पहले अनीता देवी (33 साल) से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. सबसे बड़ा बेटा 12 साल का है, जबकि सबसे छोटा बेटा महज एक साल का है।

दूसरी तरफ जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली नीलम कुमारी की शादी अनिल कुमार (33 साल) से हुई थी. नीलम घर पर किराने की दुकान चलाती हैं. जबकि अनिल कुमार एक फैक्ट्री में काम करता है. दोनों के पांच बच्चे हैं. सबसे छोटा बेटा 3 साल का है. अंकित गुप्ता नीलम की दुकान में भी सामान देने का काम करता था. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में धीरे धीरे दोस्ती हो गयी और दोस्ती प्यार में बदल गयी।

08 अक्टूबर को नीलम बैंक में KYC अपडेट कराने की बात कहकर घर से निकली थीं दुसरी तरफ अंकित पथरी की इलाज की बातकर कहकर घर से निकला था. इसके बाद दोनों ग़ायब हो गए. दोनों का कुछ पता ही नहीं चला. दोनों का मोबाइल फोन भी बंद है. बताया जा रहा है अंकित घर से 95 हजार रुपये नकद और जेवर भी लेकर गए हैं। परिवार वाले कई दिनों से रिश्तेदारों में फोन करके उन्हें खोज रहे हैं. फिलहाल परिवार वालों ने थाने में आवेदन देकर ढूंढने की गुहार लगाई है.