रायपुर 02 जून 2021 - छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर हैं। प्रदेश में पिछले सप्ताह (16 से 24 मई) की तुलना में कोविड संक्रमण से रिकवरी दर 3 प्रतिशत बढ़ी है। 

पिछले सप्ताह यह 92 प्रतिशत थी, जबकि 31 मई की स्थिति में यह 95 प्रतिशत हो गई है। 25 जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक रिकवरी दर दर्ज की गई है। 

वही सुकमा व राजनांदगांव में 98-98 , दुर्ग , रायपुर व बिलासपुर में 97-97, कबीरधाम , कांकेर, बालोद, कोरबा, दंतेवाड़ा व बेमेतरा में 96-96 प्रतिशत रिकवरी दर दर्ज की गई।