जांजगीर चाम्पा - मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्ति को खंडित करने के 02 आरोपी गिरफ्तार और 01 आरोपी फरार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्ति को खंडित करने के  02 आरोपी गिरफ्तार और 01 आरोपी फरार
जांजगीर चाम्पा 10 फरवरी 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 09 एवं 10 फरवरी 2022 की मध्य रात्रि असामाजिक तत्वों के द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम मिस्दा एवं थाना शिवरीनारायण क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुरपा में स्थापित श्री हनुमान मंदिरों में तोडफोड कर मूर्ति को खंडित कर मंदिरों में लगे धर्म ध्वजा को निकाल कर फेंक दिये जाने की घटना से आस - पास के ग्रामीणों द्वारा आकोशित होकर ग्राम दूरपा - तुरमा मार्ग में चक्का जाम किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) , उप पुलिस अधीक्षक ( बाविअअ सेल ) , सहायक कलेक्टर एसडीएम , तहसीलदार एवं शासन प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर जाकर आंदोलनकारियों को समझाईश देकर चक्का जाम समाप्त कराया गया । 

घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना नवागढ़ में अप.क. 47 / 2022 धारा 295 भादवि एवं थाना शिवरीनारायण में अप.क. 62/2022 धारा 295 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । मामलों की विवेचना के दौरान टेक्निकल टीम की मदद ली गई । 

ग्रामीणों से बारीकी से पूछताछ की गई मुखबीर की सूचना पर संदेही मनीष साहू पिता गेंदराम साहू उम्र 19 वर्ष निवासी केसला थाना शिवरीनारायण , संजू पटेल पिता अमन प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी केसला थाना शिवरीनारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिस पर उक्त आरोपियों के द्वारा शराब के नशे में घटना को कारित करना स्वीकार किये जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण के एक अन्य आरोपी राजेश यादव जो गिरफ्तारी के भय से फरार है जिसकी पतासाजी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है राजेश यादव को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा । 

उक्त कार्यवाही में शासन प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं थाना प्रभारी नवागढ़ तथा स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा ।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH