जांजगीर चाम्पा जिले के लापरवाह ठेकेदार एक साल के लिए होंगे ब्लैक लिस्टेड , कलेक्टर ने दिया निर्देश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के लापरवाह ठेकेदार एक साल के लिए होंगे ब्लैक लिस्टेड , कलेक्टर ने दिया निर्देश
जांजगीर चांपा 10 फरवरी 2022 - अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में  आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक  संपन्न हुई। कलेक्टर ने कहा कि अनुबंध पश्चात भी जो कार्य प्रारंभ नही हुए हैं, उसे तत्काल प्रारंभ करें। कलेक्टर ने धीमी प्रगति वाले ठेकेदार, फर्म के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर 01 वर्ष के लिए काली सूची में डालने के निर्देश दिये। उन्होंने काली सूची में शामिल ठेकेदारों की जानकारी प्रदेश के सभी जिलों को अवगत कराने प्रेषित करने कहा। 
     
बैठक में एकल एवं रेट्रोफिटिंग योजनांतर्गत 09 योजना की प्रशासकीय स्वीकृति, 22 प्रारूप निविदा स्वीकृति एवं 60 निविदाओं में प्राप्त न्यूनतम दरों का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया। कलेक्टर ने योजना के तहत रनिंगवाटर विहीन सभी शासकीय संस्थाओं में प्राथमिकता के आधार पर रनिंगवाटर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिये।
     
कलेक्टर ने क्रेडा के सहायक अभियंता से कहा कि सोलर आधारित योजनाओं में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करे। वर्तमान में जहां-जहां पर सोलर पंप स्थापित योजनाओं में गुणवत्ता एवं सामाग्री के टूट-फूट एवं बंद होने संबंधी शिकायते प्राप्त हुई है उन्हें मानक गुणवत्ता के अनुरूप तत्काल सुधार कर चालू करें।  
     
कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन की मिशन आमजनता से जुड़ी हुई सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिले में घरेलु नल कनेक्शन कार्यो में विशेष प्रगति लाने के लिए सभी सहायक अभियंता, उपअभियंताओं को लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करें। मिशन अध्यक्ष ने कहा कि आगामी बैठक में योजनावार प्रगति की कड़ाई से समीक्षा की जाएगी। कार्यरत एजेंसी भी  बैठक में उपस्थित होंगे।
     
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलापंचायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उपसंचालक कृषि, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर व सक्ती, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, जिला परियोजना कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, विभिन्न जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पीएचई के सहायक अभियंता एवं उपअभियंता प्रतिनिधि तथा सदस्य सचिव एवं कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा विभागीय कर्मचारी श्री नरेन्द्र पिंपलखरे, श्री कमल ठाकुर, श्री निखिल तंबोली श्री शिव नारायण त्रिपाठी परियोजना समन्वयक (आई.ई.सी.) उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH