जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना का संक्रमण हुआ कम , कलेक्टर ने किया नया गाईड लाईन जारी
जांजगीर चाम्पा , 08-02-2022 3:36:59 AM
जांजगीर चाम्पा 07 फरवरी 2022 - जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले में कोविड-19, के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु शासकीय कार्यालय संचालन के लिए एक तिहाई उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत तक उपस्थिति के निर्देश दिये गए है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों, द्वितीय श्रेणी अधिकारियों एवं कार्यपालिक अधिकारियों की उपस्थिति शत् प्रतिशत रहेगी।
















