जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , महिला सरपंच और उसके परिवार पर जानलेवा हमला , सभी का हॉस्पिटल में ईलाज जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , महिला सरपंच और उसके परिवार पर जानलेवा हमला , सभी का हॉस्पिटल में ईलाज जारी
जांजगीर चाम्पा 05 फरवरी 2022 - जिले में एक महिला सरपंच और उसके परिवार पर लाठी और रॉड से जानलेवा हमला किया गया। पुरानी रंजिश के चलते उनके ही गांव की उपसरपंच पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इससे 3 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। 

मामला डभरा थाना क्षेत्र के घोघरी ग्राम पंचायत का है। वहीं आरोपियों ने सरपंच के बेटों का कपड़ा फाड़ दिया। मुनुदाई सिदार पति समारू लाल सिदार घोघरी ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। सरपंच पद के काम के लिए उनका सहयोग उनके पति समारू लाल भी करते हैं। शुक्रवार को पति-पत्नी अपने 2 बच्चों और पंचायत के अन्य लोगों के साथ गांव में सुलभ शौचालय का ले-आउट बनाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वहां पर पहले से ही गांव की उपसरपंच दिनेश्वरी जायसवाल का पति रामआश्रय जायसवाल भी मौजूद था। उपसरपंच जैसे ही सरपंच और उसके परिवार को देखा वो उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। गाली देने पर सरपंच के बेटे योगेश और नूतन ने उसे मना किया।

मगर वह नहीं माना, वह बार-बार गाली देता रहा। इस पर सरपंच अपने पति और बच्चों के साथ उसकी शिकायत करने थाने जाने लगीं। पता चला है कि जैसे ही परिवार के लोग अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़े। उपसरपंच ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर सरपंच और उसके परिवार को मारना शुरू कर दिया। लाठी और रॉड से उन्हें पीटा गया। 

इतनी ही नहीं पीटते-पीटते महिला सरपंच के शरीर से साड़ी नीचे आ गया। उसके बेटों के भी कपड़े फाड़ दिया। मारपीट के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ भाग निकला। मारपीट में सरपंच पति और उससे दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई थी।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH