जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , कलेक्टर ने कोरोना को लेकर किया नया गाईड लाईन जारी

जांजगीर चाम्पा , 05-02-2022 4:11:26 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , कलेक्टर ने कोरोना को लेकर किया नया गाईड लाईन जारी
जांजगीर चांपा 04 फरवरी 2022 - शासकीय दफ्तरों में अब पचास फीसदी कर्मी उपस्थित होकर काम काज का निपटारा करेंगे। वरिष्ठ , द्वितीय श्रेणी और कार्यपालिक अधिकारी शत-प्रतिशत उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण  के लिए कलेक्टर कार्यालय के अधीनस्थ कार्यालय एवं समस्त विभाग, शासकीय कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन हेतु तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की 50 प्रतिशत तक उपस्थिति के निर्देश दिये है। उन्होंने इसके लिए पृथक से संबंधित विभाग/कार्यालय द्वारा रोस्टर बनाते हुए ड्यूटी लगाने कहा गया है। 
     
जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले में कोविड-19, के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु शासकीय कार्यालय संचालन के लिए एक तिहाई उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें संशोधन करते नवीन आदेश के अनुसार अब तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत तक उपस्थिति के निर्देश दिये है। 

सभी वरिष्ठ अधिकारियों, द्वितीय श्रेणी अधिकारियों एवं कार्यपालिक अधिकारियों की उपस्थिति शत् प्रतिशत रहेगी। जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19, संक्रमण के बचाव हेतु समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को अनिवार्यतः रूप से पालन करना होगा। सभी अधिकारी/कर्मचारी फेस मास्क, सेनेटाईजर का अनिवार्यतः उपयोग करेंगे। 

कोविड संक्रमण की सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर कार्यालय, अधीनस्थ कार्यालय एवं समस्त विभाग, शासकीय कार्यालयों में केवल आवश्यक कार्य हेतु बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति होगी।

ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH