सूदखोर ने महिला के सामने रखा ऑफर , कहा पति की उधारी रकम चुकाओ या फिर शारीरिक संबंध बनाओ

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सूदखोर ने महिला के सामने रखा ऑफर , कहा पति की उधारी रकम चुकाओ या फिर शारीरिक संबंध बनाओ
पाली 03 फरवरी 2022 - राजस्थान के पाली से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. सोजत सिटी थाने के रूदिया गांव के रहने वाले धर्माराम देवासी की करीब तीन महीने बीमारी से मौत हो गई. पति की मौत के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी मंजू देवासी पर आ गई. मंजू देवासी मवेशी चराकर बच्चों की परवरिश कर रही थी. एक दिन अचानक बिजवाड़िया का  रहने वाला एक शख्स उसके घर पहुंचा और बोला कि मैंने आपके पति को पैसे उधार में दिए थे. उनकी तो मौत हो गई, लेकिन अब तुमको रुपये चुकाने होंगे. इस बात पर पत्नी ने किसी भी तरह से लेन-देन से साफ इनकार कर दिया. फिर आरोपी ने पैसे वसूल करने की धमकी दी. वह बार-बार फोन कर के महिला को पैसों के लिए तंग करने लगा।

फिर एक दिन उसने महिला से कहा कि रुपये नदीं दे सकती तो मेरे साथ अवैध संबंध रखो, मैं पैसों के बारे में भूल जाउंगा. इस बात पर महिला नाराज हो गई और उसे कभी भी घर नहीं आने की हिदायत भी दी. लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. वह लगातार महिला को फोन पर अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा।

अवैध संबंध बनाने के दबाव से परेशान महिला ने अपनी मां और पड़ोसियों को अपनी पूरी कहानी बताई. पड़ोसियों ने भी सूदखोर को परेशान नहीं करने की हिदायत दी, फिर भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आया. इस बात से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अब उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी बूढ़ी नानी पर आ गई है. पुलिस का कहना है कि महिला के पति की मौत हो चुकी है. वह गांव में अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी।

पुलिस के सामने महिला के बच्चों ने बताया कि अंकल जब भी घर आते थे. मां परेशान हो जाती थी. उसके जाने के बाद मम्मी खूब रोती थी. अंकल फोन करते रहते थे. पुलिस का कहना है कि मृतका की मां ने थाने में रिपोर्ट दी है. जिसमें बताया है कि पेमाराज जाट उसकी बेटी को रुपए चुकाने के लिए परेशान कर रहा था. उसने उसके साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया. इस बात से परेशान बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH