जांजगीर चाम्पा - शराबी पति ने पत्नी की पहले की जम कर पिटाई फिर की हैवानियत की हदें पार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शराबी पति ने पत्नी की पहले की जम कर पिटाई फिर की हैवानियत की हदें पार
जांजगीर चाम्पा 01 फरवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पति ने अपनी ही पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। वो अपनी बीवी पर ही शक करता है। वो हमेशा उसे ताने मारता था कि तुम किसी दूसरों मर्दों से बात करती हो। सोमवार को भी उसने यही कहा, फिर सबके सामने ही पत्नी को पीटने लगा। बात यही नहीं रुकी उसने अपनी बीवी के चेहरे को दांत से काट दिया। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

सोमवार को इस मामले को लेकर मुलमुला क्षेत्र में रहने वाली मंजू देवी चातुर (42) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि वह आरसमेटा मोड में होटल चलाती है। सोमवार को भी वह होटल खोलकर लोगों को नाश्ता दे रही थी। इसी बीच उसका पति मंगल चंद(45) वहां पहुंच गया।

मंगल चंद ने पहुंचते ही उसको गाली देना शूरू कर दिया। फिर से यह कहना लगा ति तुम दूसरों मर्दों से बात करती हो, मैं सब जानता हूं। इस दौरान मंजू उसे गाली देने और चिल्लाने से मना करती रही। मगर वह नहीं माना, उसने विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने लात-घूसे में मंजू देवी को मारना शुरू कर दिया। साथ ही मंगल ने महिला के चेहरे को दांत से काट दिया। इससे महिला के चेहरे से खून निकलने लगा। मारपीट में भी वह गंभीर रूप से घायल हुई है।

आस-पास के लोगों ने जब काफी बीच बचाव किया तब जाकर मंगल ने मंजू को छोड़ा। इसके बाद मंजू ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। मंजू ने बताया कि उसका पति हमेश उस पर शक करता था। रोज-रोज इसी बात को लेकर झगड़ा करता था। कुछ काम भी नहीं करता। हमेश शराब के नशे में घर पर ही पड़ा रहता है। सोमवार को भी वह शराब के नशे में था। शराब के नशे में ही उसने मारपीट की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 294 , 323 , 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH