विवाहिता के साथ गैंगरेप , धोखे से नशीला कोल्डड्रिंक पीला कर वारदात को दिया अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विवाहिता के साथ गैंगरेप , धोखे से नशीला कोल्डड्रिंक पीला कर वारदात को दिया अंजाम
अलवर 30 जनवरी 2022 -  राजस्थान के अलवर जिले में विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मामले को रफादफा कराने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है. पीड़िता लगातार एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही है लेकिन अभी तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि अलवर के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के घर दूध लेने आया युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ हॉटल  ले गया और वहाँ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया।

आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो को अपने दोस्तों को भेजा और देखते ही देखते यह वीडियो 5 लोगों के पास पहुंच गया. वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर पांचों दरिंदों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता का कहना है कि 6 माह तक दरिंदे जानवरों की तरह उसके साथ गलत काम करते रहे और वो यह सब सहती रही. इन सबसे परेशान पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी.FIR दर्ज करने के बाद पुलिस अब तक सिर्फ एक ही आरोपी को पकड़ सकी और अन्य फरार चल रहे हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो जुलाई 2021 में डॉक्टर को दिखाने के लिए मालाखेड़ा आई थी. जहां पर रास्ते में उसे एक युवक मिला जो उसके घर रोज दूध लेने आता था. फिर युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अलवर ले आया. जहां होटल के एक कमरे में उसने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश कर दिया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार वहीं इस मामले पर एसपी तेजस्वीनी गौतम ने बताया कि महिला ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH