जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , जिले में तीन किलोमीटर क्षेत्र को किया गया संवेदनशील घोषित , अनाधिकृत ब्यक्तियों के प्रवेश पर लगी रोक

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , जिले में तीन किलोमीटर क्षेत्र को किया गया संवेदनशील घोषित , अनाधिकृत ब्यक्तियों के प्रवेश पर लगी रोक
अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा से 03 कि.मी. परिधि का सम्पूर्ण क्षेत्र एक वर्ष अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र
 घोषित,

अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों का क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित

जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश,

जांजगीर चांपा 29 जनवरी 2022 - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा से तीन किलोमीटर  परिधि तक के सम्पूर्ण क्षेत्र को एक वर्ष अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। 

संरक्षित क्षेत्र में विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों एवं अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र द्वारा प्रवेश करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों का संयंत्र क्षेत्र में प्रवेश प्रतिषिद्ध रहेगा। यह आदेश 27 जनवरी 2022 से अधिकतम एक वर्ष के लिए लागू रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आवश्यकता अनुसार आदेश में परिवर्तन किया जा सकेगा।
 
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मुख्य अभियंता (उत्पादन) अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा द्वारा 02 जनवरी 2022 को अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा- तेन्दूभांठा के मुख्य द्वार पर भू-विस्थापित लाईन परिचारक संविदा बिजली कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये गये तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में संघ के प्रतिनिधियों को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 

जिससे संघ के अन्य बाकी सदस्यों में और ग्रामवासियों में अभी भी आक्रोश दिखाई पड़ता है। ताप विद्युत संयंत्र के सफल संचालन एवं संधारण हेतु संयंत्र एवं संयंत्र में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा की आवश्यकता महसूस होने पर संरक्षित क्षेत्र घोषित किये जाने के लिए पत्र दिया गया है।
     
सहायक संचालक , औद्योगिक , स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पत्र में अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा में घटित आगजनी , तोड़-फोड़ एवं मारपीट की घटना के परिपेक्ष्य एवं वर्तमान में भी प्लांट के अंदर एवं आस-पास के क्षेत्र संवेदनशील होना बताया गया है। प्लांट के सम्पूर्ण क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने के लिए अभिमत दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर के द्वारा भी अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा के क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित किये जाने की अनुशंसा की गई है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH