जांजगीर चाम्पा - शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित , इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

जांजगीर चाम्पा , 30-01-2022 2:13:09 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित , इस तारीख तक कर सकते है आवेदन
जांजगीर चांपा 29 जनवरी 2022 - जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्राभाठा में शासकीय उचित मूल्य दुकान रिक्त होने पर इच्छुक संस्थाओं से आवेदन पत्र निम्नलिखित शर्तों के अधीन 11 फरवरी 2022 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती में कार्यालयीन समय पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
    
आवेदन हेतु अधिकृत संस्था - ग्राम पंचायत/स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति और अन्य सहकारी समितियां ग्राम पंचायत के द्वारा संचालन की स्थिति में ग्राम पंचायत को दुकान संचालन स्वयं करना होगा। अर्थात् किसी निजी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया जा सकेगा। ग्राम पंचायत को आबंटित उचित मूल्य दुकान का संचालन ग्राम सभा द्वारा नामांकित समिति जिसमें सरपंच , पंचायत सचिव , पंच और 01 प्राथमिकता राशन कार्ड धारी सम्मिलित हो, उनके द्वारा किया जाएगा। 

इनमें कम से कम 2 महिला सदस्य होना चाहिए। ग्राम पंचायत द्वारा संचालित की जाने वाली उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन के रूप में किसी स्थानीय शिक्षित एवं बेरोजगार व्यक्ति को ग्राम सभा के अनुमोदन पर नियुक्त किया जाएगा।
      
महिला स्व-सहायता समूह हेतु - समूह का पंजीयन होना अनिवार्य है। समूह का पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख से कम से कम माह पूर्व का हो तथा इसे सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य का अनुभव हो । महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान से संबंधित सभी कार्य खाद्यान्न की प्राप्ति उचित मूल्य दुकान में उपभोक्ताओं को वितरण समूह की महिला सदस्यों द्वारा स्वयं ही की जावेगी किसी भी परिस्थिति में पुरूषों द्वारा कार्य नही किया जाएगा।

सहकारी समिति के लिए -

समिति का पंजीयन होना अनिवार्य होगा समिति का पंजीयन आवेदन प्राप्त होने की तारीख से कम से कम 3 माह पूर्व का हो तथा जिसे सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य अनुभव हो ।
    
उचित मूल्य दुकान संचालन की इच्छुक संस्थाएं विहित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत करेंगी। आवेदन पत्र कार्यालयीन अवधि में इस कार्यालय से किया जा सकता है। आवेदनकर्ता संस्था आवेदन पत्र पूर्ण तरह भरकर आवेदन पत्र पर वर्णित दस्तावेज आदि संलग्न कर आवेदन सह दस्तावेज कार्यालयीन अवधि में इस कार्यालय से की जा सकती है। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन होने की स्थिति में संचालनकर्ता एजेंसी को शासन द्वारा समस्त नियमो-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH