गर्लफ्रेंड को दिए 70 लाख रुपये , वापस मांगने पर मिली रेप केस में फंसाने की धमकी , कर ली खुदकुशी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गर्लफ्रेंड को दिए 70 लाख रुपये , वापस मांगने पर मिली रेप केस में फंसाने की धमकी , कर ली खुदकुशी
फतेहाबाद 28 जनवरी 2022 - हरियाणा के फतेहाबाद के युवक ने गर्लफ्रेंड पर सौतेले पिता की बेशुमार दौलत खर्च कर दी. जब पैसे वापस मांगे तो झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई. इसके बाद युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस ने गर्लफ्रेंड सहित 2 आरोपियों पर केस दर्ज किया है. यह घटना हरियाणा के फ़तेहाबाद के रतिया शहर की है.

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फ़तेहाबाद जिले के गांव बादलगढ़ के रहने वाले 28 साल के विक्रम नाम के युवक की फ़तेहाबाद निवासी शेफाली नाम की युवती से जान-पहचान हो गई. कुछ दिनों में ये जान-पहचान प्यार में बदल गई. मृतक विक्रम की मां रंजुबाला ने पुलिस में दर्ज कराई FIR में बताया कि फ़तेहाबाद की निवासी शेफाली रतिया के बैंक में काम करती है. 

इसके बाद उसने विक्रम को फंसाकर 70 लाख रुपये नकद और 10 तोला सोना ले लिया था. इस बीच विक्रम के सौतेले पिता ओमप्रकाश को विक्रम और शेफाली बीच गड़बड़ी कर किए जा रहे लेनदेन का पता चला. ओमप्रकाश ने विक्रम और शेफाली के खिलाफ धोखे से रुपये हड़पने का केस दर्ज करवाया।

शेफाली ने विक्रम को रुपये वापस मांगने पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली. विक्रम ने शेफाली के साथ-साथ 40 लाख 30 हजार रुपये सरदूलगढ़ के गांव रुड़की के रूप नाम के शख्स को भी दे रखे थे, लेकिन अपने सौतेले पिता ओमप्रकाश को विक्रम रुपये लौटा नहीं पा रहा था. उसे कहीं से भी रुपये नहीं मिल रहे थे।

चारों तरफ से खुद को फंसा देख विक्रम ने 25 जनवरी को अनाजमंडी में अपने सौतेले पिता की दुकान पर जहर खा लिया. उसे इलाज के लिए हिसार के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. अस्पताल में विक्रम की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर विक्रम की मां रंजुबाला के बयान के साथ एफआईआर में दर्ज किया है।

रतिया शहर थाना के एसएचओ रुपेश चौधरी ने बताया कि मृतक विक्रम की मौत के बारे में पुलिस को अस्पताल से जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया. मृतक विक्रम की मां और रंजुबाला की शिकायत पर शेफ़ाली और रुड़की गांव के रूप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. एसएचओ ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने शेफाली से रुपये के लेनदेन की बात लिखी है. शेफाली द्वारा रेप केस में फंसाने की भी धमकी का जिक्र किया है।

इसके अलावा 40 लाख 30 हजार रुपये सरदूलगढ़ के रुड़की गांव निवासी रूप सिंह को भी देने की बात विक्रम ने लिखी है. रूप भी विक्रम को रुपये नहीं लौटा रहा था. फिलहाल विक्रम के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के पिता ओमप्रकाश ने धोखाधड़ी के आरोप में एक एफआईआर शेफाली और विक्रम के खिलाफ पहले दर्ज करवा रखी है, जिसमें दोनों पर आरोप है कि धोखाधड़ी करके इन दोनों ने लाखों रुपये हड़प लिए।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH