जांजगीर चाम्पा - किसानों से अधिक मात्रा में धान लेने वाले दो खरीदी प्रभारी निलंबित , दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - किसानों से अधिक मात्रा में धान लेने वाले दो खरीदी प्रभारी निलंबित , दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश
जांजगीर चांपा 27 जनवरी 2022 - जिले के सक्ती विकासखंड के मसानियाखुर्द सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल द्वारा मीडिया को गलत वक्तव्य देने और किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक  मात्रा में धान लेने पर प्रभारी उप पंजीयक ने धान खरीदी प्रभारी को निलंबित करने और FIR दर्ज करने के लिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है। 

इसी प्रकार नवागढ़ विकासखंड के मिस्दा सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी शिवशंकर साहू को भी किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने और कंकड़ मिट्टी युक्त धान दबाव पूर्वक मिलर्स को दिये जाने के आरोप में निलंबन का निर्देश दिया गया है। 
     
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को दिये थे। प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं से जारी प्रेस नोट के अनुसार मसनियाखुर्द समिति के खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल द्वारा मीडिया में यह वक्तव्य दिया गया कि एक प्रतिशत कंकड़ , मिट्टी मिलावट युक्त धान खरीदने की शासन से छूट मिली है। 

खरीदी प्रभारी के खिलाफ निर्धारित मात्रा से अधिक धान खरीदने का भी आरोप है। खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल का यह कृत्य धान खरीदी नीति वर्ष 2021-22 के विपरीत होने के कारण उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा खरीदी प्रभारी जायसवाल को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ FIR करने के निर्देश जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को दिए हैं।
      
इसी प्रकार नवागढ़ विकासखंड के मिस्दा समिति के धान खरीदी प्रभारी शिवशंकर साहू द्वारा भी किसानों से अधिक मात्रा में धान खरीदने तथा कंकड़ मिट्टी युक्त धान की डिलीवरी दबाव पूर्वक राइस मिलर्स को किए जाने संबंधी जानकारी मीडिया के माध्यम से दी गई थी। उक्त कृत्य के लिए खरीदी प्रभारी शिवशंकर साहू 
 को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH