जांजगीर चाम्पा - सखी के हस्तक्षेप के बाद अंतर्जातीय विवाह को समाज ने किया स्वीकार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - सखी के हस्तक्षेप के बाद अंतर्जातीय विवाह को समाज ने किया स्वीकार
जांजगीर चांपा 27 जनवरी 2022 - जिले में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर हिंसा से पीड़ित एवं प्रताड़ित जरूरतमंद महिलाओं को सुविधा व सहायता हेतु निरंतर कार्य कर रही है। हाल ही में एक ऐसी सर्वाइवर के लिए सहायक सिद्ध हुई जिसे अपने पुरुषमित्र से प्यार में धोखा मिलने के आसार नजर आ रहे थे। डरी सहमी सर्वाइवर 181 महिला हेल्पलाइन से संपर्क करते हुए सखी के संपर्क किया। 
    
सखी वन स्टॉप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक एच. निशा खान से मिलकर अपनी आपबिती सुनायी तथा मदद की गुहार लगायी। केन्द्र प्रशासक द्वारा मामले को संवेनशीलता के साथ होते हुए अपनी सखी टीम के साथ प्रकरण में गंभीरता से तत्काल कार्यवाही की गयी। सर्वाइवर द्वारा बताया गया कि वह एक युवक के साथ 04 वर्षों से प्रेम संबंध में थी। दोनों ने मंदिर में विवाह किया था। किन्तु युवक के परिवार वाले सर्वाइवर को अंर्तजातीय होने के कारण अपनाने से इनकार कर दिया था। परिजनों ने युवक का विवाह अपने समाज में कहीं और तय कर दी। सर्वाइवर की इच्छानुसार उसके पुरुषमित्र व उसके मंगेतर तथा तीनों पक्षों के परिवारजनों की काउंसलिंग की गयी। सर्वाइवर का पुरुषमित्र भारतीय सेना में कार्यरत था। अतः अपने आप को व्यस्त बताते हुए कार्यालय में उपस्थित होने का निश्चित समय नहीं दे रहा था। मामले की गंभीरता को समझते हुए अनावेदक पुरुषमित्र से फोन पर कड़े शब्दों में कार्यालय उपस्थित होने अन्यथा उनके विभाग के अधिकारियों से संपर्क किये जाने तत्पश्चात उनके विरूद्ध होने वाले समस्त विधि सम्मत कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होने की बात कही गयी। तदोपरांत अनावेदक कार्यालय में उपस्थित हुआ एवं तीनों पक्षों और उनके परिवारजनों की काउंसलिंग की गयी। काउंसलिंग के पश्चात तीनों पक्षों के परिवारजनों को वास्तविक वस्तु-स्थिति से अवगत कराते हुए समस्या की गंभीरता को समझाया गया। तीनों पक्षों की समझ बनी एवं अनावेदक के मंगेतर एवं उसके परिवार वालों ने सामाजिक तौर पर विवाह से इंकार कर दिया। अपनी पुत्री का विवाह कही और करने के निश्चय किया। सर्वाइवर के साथ विवाह किये जाने पर अपनी ओर से कोई आपत्ति नहीं होने की बात कही।
     
सर्वाइवर के पुरुषमित्र को अपनी गलती का एहसास हुआ तत्पश्चात पुरूषमित्र सर्वाइवर से विवाह कि बात कही गयी। एक निश्चित समयावधि में उसने अपने परिवार व समाज के वरिष्ठों जनों तथा कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर जाजगीर के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में सामाजिक तौर व विधि-विधान से विवाह किया। विवाह के पश्चात सर्वाइवर एवं उसके पति ने कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर उपस्थित होकर सहृदय आभार व्यक्त किया। सर्वाइवर से फालोअप लेने पर पता चला कि वह अपने ससुराल में अपने पति एवं परिवार वालों के साथ बहुत खुश है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH