ओवर ब्रिज के नीचे मिला बम , मुख्यमंत्री के नाम धमकी भरा खत भी बरामद , बम को किया गया डिफ्यूज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ओवर ब्रिज के नीचे मिला बम , मुख्यमंत्री के नाम धमकी भरा खत भी बरामद , बम को किया गया डिफ्यूज
रीवा 26 जनवरी 2022 - गणतंत्र दिवस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच रीवा जिले के मनगवां ब्रिज के नीचे एक बम मिला है। बम मिलने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साथ ही मनगवां ओवर ब्रिज पर आवागमन को रोक दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही बम स्क्वायड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद बम को डिफ्यूज  किया गया है। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिखा है। इसमें लिखा है कि यूपी सीएम योगी ये रोक सकता है। 
इस ओवर ब्रिज के जरिए लोग प्रयागराज जाते हैं। धमकी भरी चिट्ठी में प्रयागराज पुलिस का भी जिक्र है। पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही लोग हैरान हैं। अगर समय रहते बम पर किसी की नजर नहीं पड़ती तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। यह ओवर ब्रिज एनएच-30 पर स्थित है। इसे टाइम बम का आकार दिया गया था। रीवा के एडिशनल एसपी ने बताया कि बम को डिफ्यूज करने के बाद जब इसकी जांच की गई तो इसमें विस्फोटक नहीं था। मगर इसमें डिजिटल घड़ी लगाया गया था। पुल के नीचे इसे पूरी तरह से टाइम बम का आकार दिया गया था। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार इसे पांच मिनट में ही डिफ्यूज कर दिया गया था। । उबीटीएस की टीम ने अपनी जाम जोखिम में डालकर इसे डिफ्यूज किया है। एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया है कि बम विस्फोटक दस्ते को दीवार पर चिपकी हुई एक चेतावनी चिट्ठी मिली है। इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का जिक्र किया गया है। चेतावनी चिट्ठी में लिखा है कि यूपी सीएम योगी ये रोक सकता है। बाकी जानकारी 8/112022 बोतल बम के अंदर है, प्रयागराज पुलिस नहीं तो कार और बस जलेगा।

गौरतलब है कि इस तरह की घटना रीवा संभाग में पहली बार देखने को मिली है। बम रखने का मकसद क्या था, कौन सा आतंकवादी संगठन था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH