सेक्स रैकेट में पकड़ी गई ज्यादातर युवतियां स्टूडेंट और नौकरी पेशा निकली , सच जानकर पुलिस भी हैरान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई ज्यादातर युवतियां स्टूडेंट और नौकरी पेशा निकली , सच जानकर पुलिस भी हैरान
पलवल 24 जनवरी 2022 - पलवल में स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार 22 युवतियों समेत 56 लोगों में से अदालत ने 52 को जमानत पर रिहा कर दिया है। एक युवती सहित चार लोगों को अभी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। उनकी जमानत पर अदालत अभी विचार कर रही है। जिला पुलिस द्वारा पहली बार शहर में स्पा सेंटरों के ऊपर की गई इतनी बड़ी कार्रवाई की चर्चा पूरे दिन शहर में ही नहीं पूरे जिले में रहीं, क्योंकि स्पा सेंटरों से गिरफ्तार युवतियों में अधिकांश युवतियां जिले के विभिन्न गांवों की थी। 

पूरे दिन कैंप थाना पर गिरफ्तार की गईं युवतियों व उनके साथ पकड़े गए पुरुषों के परिजनों का आना जाना लगा रहा। पुलिस की इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद यह भी साबित हो गया है कि इन दिनों पलवल देह व्यापार का बड़ा अड्डा बन गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अकेले पलवल शहर के अंदर जहां 64 के करीब स्पा सेंटर चल रहे हैं, वहीं पूरे जिले में 110 स्पा सेंटर जांच में सामने आए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले एक साल में इतनी तादात में जिले में खुले स्पा सेंटरों पर करीब एक हजार युवतियां व महिलाएं मसाज के नाम पर देह व्यापार कर रही हैं। 

दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद, गुरूग्राम व नोएडा जैसे महानगरों के मुकाबले मात्र 30 प्रतिशत आबादी वाले पलवल में इतनी तादात में स्पा सेंटरों का खुलना तथा देह व्यापार बढ़ना अपने आप में एक चिंता का विषय बनता जा रहा है।

पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों पर जो कार्रवाई करते हुए युवतियां गिरफ्तार की गई हैं, उनमें अधिकांश कॉलेजों में पढ़ने वाली हैं। इनके अलावा वे युवतियां शामिल हैं जो घरों से फरीदाबाद व दिल्ली नौकरियां करने के लिए कहकर जाती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात इस कार्रवाई में सामने आई कि गिरफ्तार युवतियां ज्यादातर ग्रामीण आंचल की हैं।

सूत्रों के अनुसार पलवल में केवल स्पा सेंटर ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न हिस्सों में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। पलवल में आजल बाली नगर कैंप, मोहन नगर, इस्लामाबाद, अलीगढ़ रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल के दूसरी साइड तथा कुछ पॉश क्षेत्रों में भी महिलाएं व युवतियां देह व्यापार का धंधा कर रही हैं। इनके अलावा जिले में खुले कुछ ओयो होटलों में भी युवतियां व महिलाएं देह व्यापार के लिए ग्राहकों की मांग पर मंगवाई जाती हैं।
 
पुलिस की कार्रवाई में इतनी तादात में गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारी को आदेश दिए हैं कि जिले में जहां भी स्पा सेंटर चल रहे हैं, उन सबकी जांच की जाए तथा कार्रवाई की जाए। जहां भी युवतियां मसाज करती मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा देह व्यापार का धंधा स्पा सेंटरों के अलावा जहां भी चल रहा है, वहां पर भी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल का कहना है कि पलवल में देह व्यापार का धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस पूरी नजर रखेगी।

AU

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH