प्रदेश में कोरोना का बढ़ता कहर , रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन , वर्क फ्रॉम होम हुआ अनिवार्य

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में कोरोना का बढ़ता कहर , रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन , वर्क फ्रॉम होम हुआ अनिवार्य
केरल 21 जनवरी 2022 - देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने पहले से सरकार व जनता की चिंता को बढ़ा दिया है, परंतु केरल के हालात बेहाल हैं। केरल में सक्रिय कोविड -19 मामलों में 01 जनवरी से अबतक 10 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 9,720 मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं, संक्रमण दर में में 19 गुणा बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज राज्य में एक दिन 43 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं, संक्रमण दर राज्य में सबसे अधिक 40 फीसदी पहुँच गया है। ऐसे में राज्य सरकार ने राज्य में आने वाले दो रविवार को कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। केवल आवश्यक वस्तुओं की ही खरीदारी और दुकानदारी की अनुमति दी जाएगी।

केरल सरकार राज्य में आने वाले दो रविवार 23 जनवरी और 30 जनवरी को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाने का निर्णय ले चुकी है। इस निर्णय का कारण राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकना है।

केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान मॉल, थिएटर, स्कूल-कॉलेज, मार्केट, धार्मिक संस्थान सभी बंद रहेंगे। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय भी लिया गया है, परंतु ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी।

केरल में ओमिक्रॉन के 62 नए मामले दर्ज किये गए हैं जिसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 707 पहुंच गया है। राज्य में ऑक्‍सीजन बेड की मांग और ICU केसों में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं, ओमीक्रॉन का प्रभाव बुजुर्गों पर अधिक देखने को मिल रहा है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि पिछले 24 घंटों में ऑक्‍सीजन बेड की मांग में 20 प्रतिशत और ICU बेड की मांग में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ओमीक्रॉन के संक्रमण को देखते हुए 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मांओं के लिए वर्क फ्रॉम होम को अनिवार्य कर दिया है।

दरअसल, केरल में 01 जनवरी को 2,435 नए मामले दर्ज किये थे जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 18,904 हो गए थे। पिछले 24 घंटों में राज्य में 43 हजार से नए मामले दर्ज किये हैं जिससे सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1.99 लाख हो गई है।

20 जनवरी को दैनिक मामलों में लगभग 19 गुना वृद्धि हुई है और 46,387 कोरोना के नए मामले दर्ज किये गए हैं जबकि संक्रमण दर 40.2% तक बढ़ गया है।

केरल में 2020 में महामारी फैलने के बाद से अबतक का ये सबसे अधिक मामला सामने आया है। राज्य में 12 मई 2021 को सबसे अधिक 43,529 नए मामले जब दर्ज किये गए थे तब राज्य में संक्रमण अपने चरम पर था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH