जांजगीर चाम्पा - वकील ने काम मे की देरी , नाराज मुवक्किल ने बीच रास्ते में वकील की कर दी पिटाई

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - वकील ने काम मे की देरी , नाराज मुवक्किल ने बीच रास्ते में वकील की कर दी पिटाई
जांजगीर चाम्पा 18 जनवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के जांजगीर में जमीन संबंधी काम में देरी होना एक वकील पर भारी पड़ गया। उसके मुवक्किल ने सड़क पर वकील को रोक लिया और फिर बीच चौराहे पर जमकर पिटाई कर दी। आरोपी ने वकील का कॉलर पकड़ा और उन्हें घूंसा भी मारा। इसके बाद वकील साहब ने थाने में FIR दर्ज कराई है। 

मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं वकील ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्दी लागू करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती निवासी वकील कमलेंद्र कुमार को अकलतरा निवासी ओंकार सिंह ने जमीन संबंधी केस सौंपा था। इसमें सीमांकन और अन्य काम होने थे। इसे लेकर काफी समय बीत चुका था। इस पर ओंकार सिंह का सब्र टूट गध्या। आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जब वकील कमलेंद्र कुमार दर्जी की दुकान से घर जा रहे थे तब आरोपी ओंकार सिंह ने शास्त्री चौक पर पोस्ट ऑफिस के पास उन्हें रोक लिया। 

आरोप है कि इसके बाद ओंकार सिंह ने कहा, मेरी जमीन का सीमांकन आज तक नहीं करवाए हो। फिर गालियां देते हुए धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। आरोपी ने वकील साहब का कॉलर पकड़ लिया और उनकी पीठ पर घूंसा मारते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। बीच सड़क हंगामा और वकील साहब पर हमला होते देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 

इसके बाद वकील कमलेंद्र कुमार थाने पहुंचे। वकील कमलेंद्र कुमार का कहना है कि राजस्व संबंधी मामला होने की वजह से काम में कुछ देरी हो रही थी। इसे लेकर मुवक्किल ओंकार सिंह कुछ नाराज हो गए। जबकि उन्होंने तहसीलदार अकलतरा में आवेदन लगाकर राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन जारी करवा दिया है। फिर भी मुवक्किल की ओर से इस तरह से उनके साथ व्यवहार किया जाना ठीक नहीं है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH