चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 40 किलो गांजा के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 17-01-2022 4:19:49 AM
Anil Tamboli
चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 40 किलो गांजा के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 16 जनवरी 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (मापुसे) द्वारा जिला में हो रहे अवैध मादक पदार्थ गांजा के बिकी एवं परिवहन को रोकने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था। 

इसी दौरान थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को मुखबिर के ज़रिये सूचना मिली कि एक सफेद रंग की आर्टिका कार में दो लोग सवार है जो कुरदा सिवनी मोड़ के पास मादक पदार्थ गांजा को खपाने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे है कि सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया जिनके निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती पदमश्री तवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चापा को कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी चांपा द्वारा निरीक्षक मुनेश्वर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में टीम रवाना किया गया जो मुखबीर के बताये गये स्थान पर दबिस दिया गया जो ग्राम सिवनी नहर के पास एक सफेद रंग का आर्टिका कार रोड किनारे खड़ी मिली जिसमें दो आदमी सवार थे जिनसे पुछताछ करने पर उक्त आर्टिका कार क्रमांक CG 10 NC 1135 से एक किलो का मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया तथा आरोपियो से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर आरोपी नुकेश्वर चन्द्रा द्वारा बताया गया की यह उड़िसा से 40 बंडल गांजा लेकर आया है तथा उक्त गांजा को बाजारपारा सिवनी निवासी गोविंदा राठौर के घर में छिपाकर रखा है जो आरोपी के बताये अनुसार जगह पर जाकर रेड कार्यवाही किया जो गोविंदा राठौर घर में उपस्थित मिला जिससे विधिवत पुछताछ किया गया तथा गोविंदा राठौर के घर के अंदर से दो बोरियों में रखे 39 पैकेट मादक पदार्थ गांजा को समक्ष गवाहान जप्त किया गया आरोपी 1. नुकेश्वर प्रसाद चन्द्रा पिता बालकृष्ण उम्र 32 वर्ष निवासी बेलादुला थाना जैजैपुर 2. शत्रुहन शर्मा पिता गति शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी कोटाडबरी चांपा एवं 3. गोविंदा राठौर पिता धनीराम राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी बाजार चौक सिवनी थाना चांपा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपियों से 40 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती चार लाख रूपये तथा परिवह में उपयोग किये गये आर्टिका कार क्रमांक CG 10 NC 1135 किमती पांच लाख एवं दो नग मोबाई जुमला नौ लाख रूपये को जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में चाम्पा थाना प्रभारी चांपा मनीष सिंह परिहार ,  मुनेश्वर तिवरी, सउनि फूलसेंस तिर्की, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, जितेन्द्र परिहार, अ चतुर्वेदी, म.प्र.आर.श्यामा जायसवाल, संतोष पाण्डेय, आरक्षक ईश्वरी राठौर, उमेश वैष्णव आयूब खान, विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH