जांजगीर चाम्पा में बड़ा सड़क हादसा , मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जा रहे जवानों से भरी बस और ट्रक में टक्कर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा में बड़ा सड़क हादसा , मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जा रहे जवानों से भरी बस और ट्रक में टक्कर
जांजगीर चाम्पा 14 जनवरी 2022 - जांजगीर जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस जवानों से भरी बस को शिवरीनारयण क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें 8 महिला सिपाही शामिल हैं। सभी को बिर्रा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद अब शिवरीनारायण अस्पताल ले जाने की तैयारी है। सभी जवान मालखरौदा के मोहतरा गांव में होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से 45 जवानों को लेकर बस जांजगीर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 7.30 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शोरगुल होने लगा। इस पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और डायल-112 को सूचनादी। इस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जवानों को अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें 8 से 10 महिला सिपाही हैं। हादसे के समय बस में 45 जवान सवार थे। बाकी सिपाहियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवरीनारायण थाने लाया गया है। यहां से उनके अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते सामने से जा रही जवानों से भरी बस से ट्रक की टक्कर हो गई।

यह भी बताया जा रहा है कि जवानों से भरी बस के ड्राइवर को पहले ट्रक को सामने से अनियंत्रित तरीके से आता देख पहले ही हादसे का अंदेशा हो गया था। इसके चलते उसने कुछ दूर पहले ही बस को रोक दिया। इसके बाद भी चालक तेज रफ्तार ट्रक को संभाल नहीं पाया और बस से आकर भिड़ गया। ऐसे में अगर दोनों वाहनों की स्पीड होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक ड्राइवर को भी चोट आई है। उसे भी प्राथमिक उपचार दिया गया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH