सक्ती ब्लाक में कोरोना का आतंक जारी , गुरुवार को फिर मिले कोरोना के इतने नए संक्रमित , स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
जांजगीर चाम्पा , 14-01-2022 4:33:11 AM
सक्ती 13 जनवरी 2022 - सक्ती ब्लाक में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए है।
बुधवार के बाद गुरुवार को भी सक्ती ब्लाक में 198 लोगों की एंटीजन और 00 लोगों की RTPCR जाँच की गई थी जिसमे 13 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक जर्वे से 02 नए मरीजो की पहचान की गई है इसी तरह मसनिया से 05 , पोरथा से 02 , देवरी से 03 और बाराद्वार से 01 नए मरीज की पहचान की गई है , सक्ती शहर के अलग अलग वार्डो से 47 लोगो की कोरोना जाँच की गई लेकिन राहत की बात यह रही की आज एक भी नए मरीजो की पहचान नही की गई है।
सभी नए मरीजो को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
एक तरह से जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा शून्य हो गया था लेकिन अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रही है जो काफी चिंता का सबब बन सकता है।
















