फेसबुकिया प्यार के झाँसे में आ कर युवती ने इज्जत के साथ गँवाया लाखो रुपये , थाने में रिपोर्ट हुआ दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेसबुकिया प्यार के झाँसे में आ कर युवती ने इज्जत के साथ गँवाया लाखो रुपये , थाने में रिपोर्ट हुआ दर्ज
ग्वालियर 12 जनवरी 2022 - मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक युवती को FB फ्रेंड से प्यार करना महंगा पड़ गया. FB फ्रेंड ने परीक्षा देने के बहाने ग्वालियर आकर युवती से रेप किया. डेढ़ लाख के गहने भी हड़प लिए. युवती ने शिकायत की धमकी दी तो आरोपी युवती को बिहार ले गया और युवती को परिवार में पत्नी के रूप में परिचय कराया।

फिर बिहार में 18 दिन तक युवती के साथ रेप किया जब युवती ने विधिवत शादी करने की मांग की, तो FB फ्रेंड और उसकी मां ने युवती से मारपीट कर घर से भगा दिया. अब ग्वालियर लौट कर आई युवती ने महाराजपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ रेप और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

सशिकायत में युवती ने  बताया कि पिछले साल अगस्त में फेसबुक पर उसकी दोस्ती बिहार के लावापुर कस्बे में रहने वाले मनोज यादव से हुई थी. फेसबुक पर दोस्ती के बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे. सितंबर में मनोज ने युवती को बताया परीक्षा सेंटर ग्वालियर में आया है. लिहाजा, मैं पेपर देने ग्वालियर आ रहा हूं. तुमसे मुलाकात भी हो जाएगी. युवती ने मनोज को आने के लिए बोल दिया. इसके बाद मनोज ग्वालियर आया तो युवती से उसे रिश्तेदार बताया अपने किराए के मकान में रहने दिया. युवती के मुताबिक, मनोज ने उससे शादी का वादा किया और फिर लगातार रेप का शिकार बनाया. इसी बीच युवती के डेढ़ लाख रुपए कीमत के गहने भी मनोज ने रख लिए. युवती ने विरोध किया तो मनोज ने उसे पत्नी के रूप में बिहार ले जाने का वादा किया।

युवती ने शिकायत में बताया कि मनोज उसे अक्टूबर महीने के अंत में  बिहार के लावापुर कस्बे लेकर गया. जहां उसने अपने परिवार और पड़ोस में मेरा परिचय अपनी पत्नी के रूप में कराया. जब उसने बिहार पहुंचने के बाद मनोज से अपने गहने मांगे, तो उसने मारपीट की. इसके बाद मैंने मनोज के घरवालों से शिकायत की. इससे नाराज होकर मनोज और उसकी मां लाली यादव ने मारपीट की. कुल 18 दिन रहने के दौरान दोनों मां बेटों ने मारा पीटा और फिर घर से बेदखल कर दिया।

प्रताड़ना से परेशान युवती बिहार से ग्वालियर लौट आई और फिर पुलिस को मामले की जानकार दी. महाराजपुरा पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां लाली यादव के खिलाफ मारपीट प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है. CSP रवि भदौरिया ने बताया कि आरोपी की तलाश में एक टीम बिहार रवाना की गई है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH