सक्ती में कोरोना ब्लास्ट , 07 हॉस्पिटल स्टाफ सहित दो दर्जन से अधिक मिले नए मरीज
जांजगीर चाम्पा , 12-01-2022 4:20:27 AM
सक्ती 11 जनवरी 2022 - सक्ती ब्लाक में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए है।
सोमवार के बाद मंगलवार को भी सक्ती ब्लाक में 208 लोगों की एंटीजन और 00 लोगों की RTPCR जाँच की गई थी जिसमे 34 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक पोरथा में आज भी कोरोना ब्लास्ट हुआ यहाँ से 06 नए मरीजो की पहचान की गई है इसी तरह मसनिया से 03 , जर्वे से 03 , बरपाली से 01 और सक्ती शहर के अलग अलग वार्डो से 21 नए मरीजो की पहचान की गई है।
सभी नए मरीजो को होम आइसोलेट कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती सी एच सी में कोरोना बम फटा है यहाँ पूर्व बी एम ओ डॉ अनिल चौधरी और उनकी पत्नी सहित सात स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आई है।
एक तरह से जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा शून्य हो गया था लेकिन अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रही है जो काफी चिंता का सबब बन सकता है।
















