जांजगीर चाम्पा जिले में 54 पंच एवं 03 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित , अब 01 जनपद सदस्य , 06 सरपंच एवं 11 पंचों के लिये होगा चुनाव

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में 54 पंच एवं 03 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित , अब 01 जनपद सदस्य , 06 सरपंच एवं 11 पंचों के लिये होगा चुनाव
जांजगीर चांपा 11 जनवरी 2022 - जिले में पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत  01 जनपद सदस्य 06 सरपंच एवं 11 पंचों के लिये मतदान कराए जायेंगे। नामांकन पत्रों की जांच  और नाम वापसी के बाद पंच के 54 एवं सरपंच के 03 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद निर्वाचन की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों का प्रशिक्षण 12 जनवरी एवं 17 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर दिया जाएगा। इसके लिये तैयारी की जा रही है। मतदान 20 जनवरी को प्रातः 07 बजे से अपरान्ड 03 बजे तक होगा। इसके बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना होगी।

जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत सरखो वार्ड क्रमांक -16, ग्राम पंचायत जगमहंत वार्ड क्रमांक- 4, ग्राम पंचायत सेमरा वार्ड क्रमांक -12 ग्राम पंचायत पिथमपुर वार्ड  कमांक -10, पंचायत करियारी के वार्ड क्रमांक- 17 के पंच पदों के लिये कुल 12 प्रत्याशी, जनपद पंचायत पामगढ़ के जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-05 के लिये 05 प्रत्याशी ग्राम पंचायत भैसो वार्ड क. 08 पंच पद के लिये 03 प्रत्याशी जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत किरारी सरपंच पद के के लिये 03 प्रत्याशी, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत करमंदा सरपंच पद के लिये 02 प्रत्याशी, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत गिधौरी के सरपंच पद के लिये 03 प्राथाशी, ग्राम पंचायत सेमरिया सरपंच पद के लिये 03 प्रत्याशी, जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत पेण्ड्री वार्ड क 08 पंच पद के लिये 02 प्रत्याशी, जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत गहरीमुडा वार्ड क. 05 ग्राम पंचायत जर्षे वार्ड क. 08, ग्राम पंचायत जाजंग वार्ड क 07 के पंच पदों के लिये कुल 07 प्रत्याशी ग्राम पंचायत लहंगा के सरपंच पद के लिये 02 प्रत्याशी, जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत किरकार के वार्ड क्रमांक 08 पंच पद के लिये 02 प्रत्याशी, जनपद पंचायत डभरा की ग्राम पंचायत बघौद के सरपंच पद के लिये 03 प्रत्याशी मैदान में है। 
छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश अनुसार अभ्यर्थी, उसके समर्थक आदि तथा निर्वाचक और निर्वाचन प्रक्रिया में लगे समस्त अधिकारी / कर्मचारियों को कोरोना गाईडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। 

पंचायत उप निर्वाचन हेतु रोड-शो पदयात्रा, सायकिल / बाईक / वाहन रैली आम सभा जुलूस भौतिक रूप से किये जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। किन्तु डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार हेतु एक दल में अधिकतम चार व्यक्ति ही जा सकेंगे। इन चार व्यक्तियों में अभ्यर्थी को भी शामिल माना जायेगा।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH