लोन की किश्त नहीं चुका पाई महिला , लेनदार अपहरण कर ले गया दिल्ली और 10 दिनों तक किया रेप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लोन की किश्त नहीं चुका पाई महिला , लेनदार अपहरण कर ले गया दिल्ली और 10 दिनों तक किया रेप
चुरू 10 जनवरी 2022 - राजस्थान के चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय विवाहिता को लोन के रूपये न चुकाने पर अगवा कर लिया गया. इतना ही नहीं महिला को चाय में नशीली चीज मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिये. इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 10 दिनों दुष्कर्म करता रहा.महिला ने इसकी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. राजलदेसर थानाधिकारी महेन्द्र कुमार सैन ने बताया कि पीडिता की रिपोर्ट पर संजय मेघवाल के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के मुताबिक विवाहिता ने महिला समूह लोन लिया था. वह लोन को किश्तों के माध्यम से संजय मेघवाल को चुका रही थी. लॉकडाउन के कारण आर्थिक हालत खराब होने के कारण वह पिछले कई महीनों से किश्त नहीं चुका पाई. संजय ने विवाहिता को मोबाइल पर फोन कर श्रीडूंगरगढ़ बुलाया, मगर वह नहीं गई. एक दिन विवाहिता गांव नरसीसर जा रही थी,  तभी आरोप बस स्टैण्ड पर आ गया और किश्त के रूपये मांगने लगा।

इस दौरान आरोपी संजय ने विवाहिता को चाय पिलाई. जिसके पीने के बाद वह बेहोश हो गई. होश आने पर विवाहिता ने खुद को दिल्ली में पाया. जहां उसने आरोपी से घर छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे बंधक बना कर दुष्कर्म किया. आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिये और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दस दिनों दुष्कर्म करता रहा।

इधर पीडिता के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने राजलदेसर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई. पुलिस ने तफ्तीश के दौरान विवाहिता को दिल्ली से बरामद कर लिया है. बहरहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा लिया है, और आरोपी की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH