सक्ती शहर में कोरोना ब्लास्ट , इन वार्डो में थोक में मिले कोरोना के नए मरीज , पढ़े अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 09-01-2022 4:59:28 AM
सक्ती 08 जनवरी 2022 - सक्ती ब्लाक में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए है।
शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सक्ती ब्लाक में 230 लोगों की एंटीजन और 41 लोगों की RTPCR जाँच की गई थी जिसमे 29 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक पोरथा में कोरोना ब्लास्ट हुआ यहाँ से 10 नए मरीजो की पहचान की गई है इसी तरह मसनिया से 05 और देवरी से 01 नए मरीजो की पहचान की गई है।
इसी तरह सक्ती शहर से 12 नए मरीजो की पहचान की गई है जिसमे वार्ड क्रमांक 16 से 03 , वार्ड क्रमांक 15 से 02 , वार्ड क्रमांक 07 से 02 , वार्ड क्रमांक 05 से 02 , वार्ड क्रमांक 03 से 01 , वार्ड क्रमांक 13 से 01 और पुरेन्हापारा से 01 नए मरीज शामिल है , सभी नए मरीजो को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
एक तरह से जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा शून्य हो गया था लेकिन अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रही है जो काफी चिंता का सबब बन सकता है।
















