सक्ती ब्लाक का यह गांव बना कोरोना का हॉटस्पॉट , सक्ती शहर भी दौड़ में शामिल , पढ़े पूरा अपडेट
जांजगीर चाम्पा , 06-01-2022 5:13:06 AM
सक्ती 05 जनवरी 2022 - सक्ती ब्लाक में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए है।
मंगलवार के बाद बुधवार को भी सक्ती ब्लाक में 145 लोगों की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे 12 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक पोरथा से 07 और बाराद्वार से 02 और सक्ती से 03 नए मरीजो की पहचान की गई है , सभी नए मरीजो को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
एक तरह से जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा शून्य हो गया था लेकिन अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रही है जो काफी चिंता का सबब बन सकता है।
















