16 वर्षीय भतीजी को अकेली देखकर डोली चाचा की नीयत , गंदी हरकतें कर किया रेप का प्रयास

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
16 वर्षीय भतीजी को अकेली देखकर डोली चाचा की नीयत , गंदी हरकतें कर किया रेप का प्रयास
चूरू 04 जनवरी 2022 - राजस्थान के चूरू शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चाचा  ने नाबालिग भतीजी को अकेला देखकर उससे रेप करने का प्रयास किया. पीड़िता के परिजनों ने जब इसका उलाहना दिया तो आरोपी ने उन पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गये. उसके बाद 16 वर्षीय पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंच कर आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दी है. महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

महिला थानाधिकारी सतपाल विश्नोई के अनुसार पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी रिश्ते में उसका चाचा लगता है. वह उसके पड़ोस में रहता है. चाचा का उनके घर आना जाना रहता है. रविवार को चाचा उनके घर आया था. उस समय वह घर में अकेली थी. यह देखकर चाचा की नीयत डोल गई. पहले तो उसने अश्लील हरकतें करने शुरू कर दी. फिर मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकली और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. इस पर परिजन दौड़कर वहां पहुंचे. उन्होंने मौके पर मौजूद आरोपी को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया. थोड़ी देर बाद आरोपी चाचा तलवार लेकर फिर से उनके घर में घुस गया और परिजनों पर हमला कर दिया।

आरोपी की ओर से तलवार के ताबड़तोड़ वार करने परिवार के 2 लोग घायल हो गए. पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को काबू में कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी. बहरहाल नाबालिग के घायल परिजनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है चूरू जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी चूरू जिले में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जब अपने ही अपनों के साथ दरिंदगी पर उतर आये और रिश्तों की मर्यादाओं को तार-तार करके रख दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH