जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना का बढ़ता कहर , कलेक्टर ने किया नया गाईड लाईन जारी

जांजगीर चाम्पा , 30-12-2021 7:10:14 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना का बढ़ता कहर , कलेक्टर ने किया नया गाईड लाईन जारी
जांजगीर चांपा 29 दिसंबर, 2021 - डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले में कोविड-19 के धनात्मक प्रकरणों में लगातार वृद्धि और नये वेरिएण्ट ओमिक़ान के मद्देनजर शासन के निर्देशानुसार कोविड-19, से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का कड़ाई पूर्वक पालन कराने का निर्देश जारी किया है। 

जारी निर्देश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, कार्य स्थलों पर और परिवहन के दौरान फेसकवर पहनना अनिवार्य होगा।  सार्वजनिक स्थानों में कम से कम 8 फीट की शारीरिक दूरी (दो गज की दूरी) रखी जाएगी। दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि, दुकान के बाहर साबुन और स्वच्छ पानी अथवा सेनेटाईजर की व्यवस्था करें।  हाथ धोने के उपरांत ही दुकान में प्रवेश करें। दुकान के बाहर सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने चूने या अन्य किसी उचित रंग से गोल घेरा / सर्कल / निशान लगाया जाय।

दुकान परिसर में संचालक एवं उनके कर्मचारी तथा ग्राहकों को फेसकवर (मास्क) पहनना अनिवार्य होगा।
राजस्व, पुलिस एवं नगरीय प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों और कार्य-स्थलों पर और परिवहन के दौरान मास्क धारण न करने पर शासन द्वारा बनाए गए कानूनों, नियमों अथवा विनियमों के अनुसार यथा निर्धारित जुर्माना करने के निर्देश दिए हैं।

     - कंटेनमेंट जोन के लिए यह निर्देश -

यदि किसी नगर / ग्राम के मोहल्ले या वार्ड में  कोविड धनात्मक 02 मरीज पाये जाते है तो, माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा । गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित की जाएंगी।

इसी प्रकार यदि किसी नगर / ग्राम के मोहल्ले या वार्ड में 05 या 05 से अधिक कोविड-19 धनात्मक मरीज पाये जाते है तो उस क्षेत्र को कटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में समस्त प्रकार की गतिविधियों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

जिला दंडाधिकारी ने आज जारी आदेश में कहा है कि
 कंटेनमेंट जोन में निहित मार्गदर्शिका के अनुसार संबंधित क्षेत्र की 14 दिवस तक सतत् निगरानी की जावे। कंटेनमेंट जोन को प्रभावी बनाने के लिये सड़कों पर बेरिकेड्स लगाएं। सड़कों पर लोगों को अनावश्यक रूप से न निकलने दें।  दुकानों को बंद करे ऐसा करने पर कोरोना संक्रमण को प्रारंभिक स्थिति में रोक पायेंगे। 

खण्ड चिकित्सा अधिकारी, अनुविभागवार और ग्रामवार कोविड-19, पॉजिटिव व्यक्तियों की सूची संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को  उपलब्ध कराएंगे। ताकि उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंटजोन / कंटेनमेंट जोन  निर्धारित किया जा सके। जिला दंडाधिकारी ने सभी उपायों का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन तथा निर्देशों का कड़ाई से पालन  सुनिश्चित करने कहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH