सात मर्दों के साथ अवैध संबंध रखने वाली पत्नी को पति ने दी ऐसी सजा की पुलिस को खंगालने पड़े 1500 फोन कॉल

देश , 23-12-2021 10:21:16 AM
Anil Tamboli
सात मर्दों के साथ अवैध संबंध रखने वाली पत्नी को पति ने दी ऐसी सजा की पुलिस को खंगालने पड़े 1500 फोन कॉल
कोलकाता 22 दिसम्बर 2021 - सात मर्दों से संबंध रखने वाली पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने अपनी शरीक-ए-हयात को बड़ी ही बेरहमी से मार डाला बता दे की 02 दिसंबर को कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) थाना क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी. मृतका की पहचान अनिता हवालदार (29) के रूप में की गयी।

महिला की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने सघन जांच की, तो पता चला कि अनिता के पति ने ही उसका कत्ल किया है पुलिस ने अनिता के पति मोहिद मोल्लाह उर्फ राजू लश्कर उर्फ राजू मंडल (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहिद मोल्लाह उर्फ राजू लश्कर उर्फ राजू मंडल को सोमवार दोपहर (केएलसी) इलाके में घटकपुकुर बस स्टैंड के पास से दबोचा गया. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भागने की फिराक में था हत्या के आरोपी राजू मंडल को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा।

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक पूछताछ में राजू मंडल ने बताया कि शादी के बाद भी अनिता का पराये मर्दों से अवैध संबंध थे. इसके कारण शादी के कुछ वर्षों बाद ही घर में झगड़ा शुरू हो गया. एक दिन अनिता केएलसी इलाके में पति का घर छोड़कर बागुइहाटी में रहने लगी।

राजू ने बताया कि अनिता से अवैध संबंध रखने वाले सात लोगों को तो वह खुद जानता था. राजू ने बताया कि अलग रहने के बाद भी अनिता उसे चिढ़ाने और गुस्सा दिलाने के लिए कई बार पराये मर्दों संग संबंध बनाते समय उसे ऑडियो कॉल करती थी।

पुलिस ने कहा है कि बर्दाश्त करने की हद पार हो गयी, तो उसने अनिता की हत्या करने की साजिश रची. अनिता को 29 नवंबर को केएलसी इलाके में एक सुनसान जगह पर अंतिम बार मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही वह पहुंची, दुपट्टे से अनिता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर भाग निकला।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी विभाग) गौरव लाल ने बताया कि दो दिसंबर को महिला का सड़ा-गला शव मिलने के बाद शिनाख्त के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गयी. इस दौरान इस महिला को फोन में बात करते हुए केएलसी के एक नंबर गेट से भीतर घुसते देखा गया।

इसके बाद टावर डम्पिंग सिस्टम (कई मोबाइल नंबरों के बीच किसी एक नंबर का पता लगाने की प्रणाली) की मदद से उस दिन केएलसी इलाके में देखी गयी 1500 महिलाओं के मोबाइल फोन कॉल को खंगाला गया, तो महिला की पहचान अनिता हवालदार के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस अनिता के घर पहुंची. उसके पति से पूछताछ की, तो उसके जवाब संदेहास्पद थे. जांच में उसके खिलाफ कत्ल से जुड़े सबूत हाथ लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस वारदात में वह अकेला था या कोई और भी उसके साथ था, इसका पता लगाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH