जांजगीर चाम्पा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में हादसा , 10वी का छात्र नहाते वक्त हुआ लापता , 24 घंटे से रेस्क्यू जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में हादसा , 10वी का छात्र नहाते वक्त हुआ लापता , 24 घंटे से रेस्क्यू जारी
जांजगीर चाम्पा 13 दिसम्बर 2021 - कोरबा जिले के दीपका क्षेत्रअंतर्गत रविवार को 10वीं का छात्र आयुष्मान हसदेव नदी में डूब गया। आयुष्मान का परिवार कोरबा जिले के दीपका इलाके के परम मित्र नगर बतारी का रहने वाला है। आयुष्मान कोरबा के ही इंडस पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता मारुति क्लीन कोल एंड पॉवर लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 

आयुष्मान के डूबने के बाद से ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर है। उसका सोमवार दोपहर तक कुछ पता नहीं चल सका है। SDRF की टीम पिछले 22 घंटे से उसकी तलाश कर रही है। लड़का परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए देवरी पिकनिक स्पॉट में गया था। नहाते वक्त पत्थर में पैर फंसने उसके डूबने की आशंका जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को कोरबा के दीपका इलाके से आयुष्मान सिंह (15) पिता अशोक प्रवीण सिंह अपने परिवार के साथ जांजगीर चाम्पा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में पिकनिक मनाने गया था। दोपहर को करीब 1 से 2 बजे के बीच आयुष्मान अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ नहाने के लिए नदी में गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

आयुष्मान के परिजनों के मुताबिक वह पानी में कैसे डूब गया कुछ पता नहीं। साथ में नहाने गए कुछ और लोगों ने आयुष्मान के डूबने की जानकारी परिजनों को दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम को सूचना दी गई। फिर करीब 3 बजे के बाद SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची तब से आयुष्मान का पता लगाया है जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम रविवार देर शाम तक उसकी तलाश करती रही थी। मगर आयुष्मान का कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम फिर से उसकी तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH