110 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा पूरा परिवार , 24 घंटे की मसक्कत के बाद नीचे उतारा गया , जाने वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
110 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा पूरा परिवार , 24 घंटे की मसक्कत के बाद नीचे उतारा गया , जाने वजह
भोपाल 13 दिसम्बर 2021 - औबेदुल्लागंज स्थित जमीन पर दबंग द्वारा कब्जा करने से परेशान रितेश गिरी गोस्वामी शनिवार शाम साढ़े पांच बजे कस्तूरबा नगर में करीब 110 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया था। लगभग 24 घंटे बाद रविवार को शाम पांच बजे पूरा परिवार नीचे उतर गया है। रितेश के साथ उसकी पत्नी सीमा और तीन बच्चे भी टंकी पर चढ़ गए थे। घटना का पता चलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर निगम, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम भी वहां पहुंच गई। टंकी पर चढ़े गिरी दंपती ऊपर से पुलिस-प्रशासन पर न्याय नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। यह परिवार रातभर पानी की टंकी पर ही चढ़ा रहा नीचे पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। इसके पहले 26 अगस्त को भी यह परिवार मिसरोद क्षेत्र में टंकी पर चढ़ गया था। तब समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर आठ घंटे बाद वे लोग टंकी से नीचे उतर आए थे।

कस्तूरबा नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कालोनी के लोगों ने पानी की टंकी पर चढ़े लोगों द्वारा ऊपर से कूदने की धमकी देना शुरू कर दी। सूचना मिलते ही एएसपी राजेशसिंह भदौरिया, एसडीएम मनोज वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम, एएसपी ने माइक से रितेश से नीचे उतरकर बात करने की अपील की। कालोनी के लोगों ने भी रितेश से पूरी सहानुभूति जताते हुए नीचे आने की लगातार अपील की, लेकिन वे लोग नहीं माने। 

यहां तक कि गौहरगंज एसडीएम आदित्य शर्मा, औबेदुल्लागंज थाना प्रभारी संदीप चौरसिया भी मौके पर आ गए, लेकिन गिरी परिवार कड़ाके की सर्दी में रातभर टंकी पर ही चढ़ा रहा। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन का अमला उसे समझाइश देकर नीचे उतारने के प्रयास कर रहा रहा था। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि परिवार को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि टंकी पर चढ़े शख्‍स और उसके बीवी-बच्‍चों को सुरक्षित बचाया जा सके।

रितेश (47) का आरोप है कि उसकी भोजपुर स्थित जमीन पर धनंजयसिंह चौहान नाम के व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। न तो पुलिस उसकी सुनाई कर रही है और न ही प्रशासन के अधिकारी उसके साथ न्याय कर रहे हैं। वह अपनी जमीन पर जाता है कि तो उसके साथ मारपीट की जाती है। रितेश ने आरोप लगाया कि शनिवार को सुबह खेत पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH