पूर्व सरकार में हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के टेंडर्स की होगी जाँच , मुख्यमंत्री ने कहा की फाइल निकालिए और

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व सरकार में हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के टेंडर्स की होगी जाँच , मुख्यमंत्री ने कहा की फाइल निकालिए और
भोपाल 09 दिसम्बर 2021 -  मध्य प्रदेश के 7 बड़े शहरों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City) के करोड़ों रुपये के काम में धांधली की जांच की जाएगी. 2019 में हुए टेंडर की में धांधली की शिकायत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जांच का आदेश दिया है. ये सारे टेंडर तत्कालीन कमलनाथ सरकार के दौरान किये गए थे।

सीएम शिवराज सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम की समीक्षा के लिए बैठक बुलायी थी. इसमें करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स में बड़े पैमाने पर धांधली की जानकारी सामने आई है. स्मार्ट प्रोजेक्ट्स में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने पर उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई थी उसके बाद सरकार एक्शन में आये।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों के ठेकों की जांच कराने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के समय बड़े पैमाने पर धांधली हुई हैं. अपनों को उपकृत करने के लिए कांग्रेस सरकार में मनमर्जी से ठेके दिए गए हैं और करोड़ों रुपए की बर्बादी हुई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं. जांच में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एक्शन होगा।

एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी. समीक्षा में जो हकीकत निकल कर सामने आई उसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग और अफसरों को जमकर फटकार लगाई थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे आश्चर्य है स्मार्ट सिटी के कमरे बंद हैं. उन फाइलों को निकालिए जहां-जहां गलती हुई है. उसमें सुधार कीजिए. स्मार्ट सिटी का जो पैसा बचा हुआ है उसे उपयोगिता के आधार पर शहरों में खर्च किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी. स्मार्ट सिटी को लेकर अब सरकार प्राथमिकता तय करेगी और हर महीने प्रोजेक्ट की समीक्षा होगी।

प्रदेश के 7 बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम और सागर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों के निर्माण कार्य चल रहे हैं. इन निर्माण कार्यों को लेकर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने भी सवाल खड़े किए. अब मुख्यमंत्री की फटकार के बाद सरकार एक्शन मोड पर नजर आ रही है।

कांग्रेस सरकार में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में धांधली के आरोप पर कांग्रेस भड़क उठी है. पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो सरकार को जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए. पूर्व मंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बीजेपी सरकार में डिवेलप प्लॉट बेचने का आरोप लगाया. डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा बीजेपी सरकार सिर्फ बयानबाजी  के जरिए भ्रम फैला रही है. यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो कानूनी कार्रवाई करना चाहिए लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है. लेकिन वो सिर्फ विपक्ष पर आरोप लगा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH