भारत में कोरोना के नए वैरियेंट Omicron के एक और केस की पुष्टि अफ्रीकी देश से लौटा शख्स मिला संक्रमित

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारत में कोरोना के नए वैरियेंट Omicron के एक और केस की पुष्टि अफ्रीकी देश से लौटा शख्स मिला संक्रमित
जामनगर 04 दिसम्बर 2021 - भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron ) का एक और केस मिला है. यह केस गुजरात के जामनगर में मिला है. बताया जा रहा है कि गुजरात के जामनगर में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा शख्स कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मिला है. Omicron virus का केस मिलने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की है. Omicron virus से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की टेस्टिंग और ट्रेसिंग की जा रही है।

ये शख्स दो दिन पहले ही जिम्बाब्वे से गुजरात लौटा था. एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब उसकी रिपोर्ट से साफ हो गया है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित है. बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में 10 लोग आए हैं. सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. शख्स कोरोना की दोनों डोज लगवा चुका है।

भारत में संभवता ओमिक्रॉन का यह तीसरा केस है. इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट के दो केस मिले थे. ये मरीज 66 और 46 साल के हैं. दोनों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं. दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं. इनमें से एक व्यक्ति भारत से दुबई भी जा चुका है।

महाराष्ट्र में भी 30 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं. राज्य में शुक्रवार तक 2,821 यात्री हाई रिस्क देशों से मुंबई आए हैं. इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि, राज्य में अभी तक किसी भी मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।

उधर, राजस्थान में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार सदस्यों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इतना ही नहीं इनके संपर्क में आए 5 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. प्रशासन ने सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है।

कर्नाटक के बेंगलुरु में दो लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है. इसी बीच ऐसी जानकारी भी सामने आई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन मिलने के बाद 57 यात्री बेंगलुरु लौटे हैं, जिनमें से 10 अब भी गायब हैं. इन 10 विदेशी यात्रियों को ट्रेस नहीं किया जा सका है और उनके फोन भी बंद हैं।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH