भांजे का मामी के साथ था अवैध संबंध , दोनो के बीच पति बन रहा था बाधा , फिर मामी और भांजे ने मिल कर उठाया यह कदम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भांजे का मामी के साथ था अवैध संबंध , दोनो के बीच पति बन रहा था बाधा , फिर मामी और भांजे ने मिल कर उठाया यह कदम
होडल 03 दिसम्बर 2021 - हसनपुर रोड स्थित बेढ़ा पट्टी चौक के निकट 8 अक्टूबर को हुई युवक की हत्या के मामले का गुरुवार को खुलासा हो गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतक की पत्नी और भांजे के बीच अवैध संबंध थे, जिनके बीच में मृतक रोड़ा बना हुआ था। पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी अर्चना और उसके भांजे कृष्ण निवासी गांव पैंगलतू को हसनपुर चौक के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से भांजे को पूछताछ के लिए रिमांड पर तथा महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सीआई प्रभारी जंगशेर ने बताया कि गांव नौनोरा कामां राजस्थान व हाल निवासी बेढ़ा पट्टी चौक होडल निवासी ताराचंद की 8 अक्तूबर को देर शाम घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई महेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 

हत्या के बाद मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजनों ने होडल-हसनपुर मार्ग पर शव को रखकर जाम भी लगा दिया था। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया था। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने जांच सीआइए होडल को सौंप दी थी। सीएआइ टीम ने गहनता से जांच करने के दौरान साइबर सेल टीम की सहायता से मृतक व उसकी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसकी पत्नी पर शक हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने पत्नी मंजू व उसके भांजे कृष्ण को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपना अपराध कबूल कर लिया।

सीआइए प्रभारी जंगशेर ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके भांजे का आपस में अवैध संबंध था। जिसकी भनक ताराचंद को लग गई थी। कृष्ण ने गोली मारकर ताराचंद की हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कृष्ण और अर्चना की मोबाइल पर बातचीत होती रहती थीं। उन्होंने बताया कि ताराचंद की हत्या के बाद आरोपी ने उसकी पत्नी को एसएमएस कर हत्या की जानकारी दी थी। जंगेशर ने बताया कि आरोपी कृष्ण द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH