कोरोना के नए वैरियेंट ओमिक्रोन की दस्‍तक , प्रदेश में स्‍कूल खुलें रहेंगे या फिर होंगे बंद , पढ़े शिक्षा मंत्री का बयान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना के नए वैरियेंट ओमिक्रोन की दस्‍तक , प्रदेश में स्‍कूल खुलें रहेंगे या फिर होंगे बंद , पढ़े शिक्षा मंत्री का बयान
कुरुक्षेत्र 03 दिसम्बर 2021 - कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के बाद स्कूल खुलने को लेकर शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्‍होंने कहा, नए वैरिएंट को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कोरोना महामारी की दूसरी के बाद स्‍कूल खुलने के दौरान दिशा निर्देश दिए गए थे। साथ ही सख्‍ती से पालन करने को कहा गया था। अब नए वैरिएंट की दस्‍तक के बाद जल्‍द ही फैसला लिया जाएगा। 

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यह बात गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के लिए ब्रह्मसरोपर पर मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरोना लगभग खत्म होने को है। प्रदेश व देश में स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश सरकार ने 01 दिसंबर से सभी स्कूल पूरी कैपेसिटी और पूरे समय के लिए खोलने की रणनीति बनाई थी।

इस बीच कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन कई देशों में आ गया। इस खतरे को चौकस होते हुए सरकार ने अभी आधी कैपेसिटी और पूर्व की तरह स्कूल चलते रहने का फैसला लिया गया था। अभी दस दिन तक नए वैरिएंट को देखा जाएगा। प्रदेश व देश में इसकी स्थिति नियंत्रण में रहने के बाद स्कूलों को लेकर आगामी फैसले लिए जाएंगे। तब तक पहले ही तरह कक्षाएं लगाई जाएंगी।

कोरोना के चलते मार्च 2020 से स्कूल और कालेज बंद हैं। विद्यार्थियों की आनलाइन पढ़ाई की जा रही है। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को पूरी कैपेसिटी के साथ पूरा समय खोलने का फैसला लिया था। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिया था। विद्यार्थियों ने स्कूल में आफलाइन पढ़ाई करने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर अपना फैसला वापस ले लिया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रथम सेमेस्टर की आफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी थी। होस्टल के एक कमरे में एक ही विद्यार्थी को रहने की परमिशन दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH