हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग , 40 फायरब्रिगेड की मदद से 03 घंटे की मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू , लाखों का समान जल कर राख

देश , 01-12-2021 10:07:51 AM
Anil Tamboli
हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग , 40 फायरब्रिगेड की मदद से 03 घंटे की मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू ,  लाखों का समान जल कर राख
जोधपुर 30 नवम्बर 2021 - जोधपुर के झालामंड क्षेत्र में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में मंगलवार सुबह लगी आग से लाखों रुपये के हैंडीक्राफ्ट आइटम जलकर खाक हो गये। साथ ही यहां पॉलिश के लिए रखे केमिकल और पॉलिश मैटिरियल भी आग के भेंट चढ़ गए। दमकल की चालीस गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। अभी आग लगने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के झालामंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अचानक चिंगारियों के साथ आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री का मैटिरियल धधक कर जलने लगा। इस फैक्ट्री में रखे गए केमिकल के कारण कुछ ही पलों में आग बहुत तेजी से बढ़ने लगी, जिससे कि दमकल कर्मियों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन घंटे से अधिक समय की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

मुख्य दमकल अधिकारी जयसिंह ने बताया कि झालामंड क्षेत्र में स्थित गणेश हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने की मिलने के बाद नागौरी गेट, शास्त्रीनगर और बासनी की दमकलों को तत्काल मौके पर भेजा गया। घटना के समय फैक्ट्री में सिर्फ चौकीदार ही था। आसपास के लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर रखे कैमिकल के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकाराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची एक के बाद एक कुल 40 फायर ब्रिगेड ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया। सुरक्षा टीम ने सबसे पहले आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया, ताकि आसपास की अन्य फैक्ट्रियां को आग की चपेट में आने से बचाया जा सके।

मुख्य फायर अधिकारी के अनुसार हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में संभवत: बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारियों के कारण आग लगी हो सकती है। इसके बाद वहां रखे लकड़ी के बुरादे और कैमिकल ने आग को विकराल कर दिया। बताया जाता है कि हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर पॉलिश करने के लिए रखे गये थिनर और अन्य केमिकल से भरे ड्रमों में जब आग लगी, तो ये पूूरी तरह से बेकाबू हो गई। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग बुझने के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ पता चल पाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH